गुरुवार, 21 सितंबर 2017

दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाता रहा पति, फिर ये कहानी आई सामने

दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाता रहा पति, फिर ये कहानी आई सामने
दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाता रहा पति, फिर ये कहानी आई सामने

नौगांव (बांसवाड़ा)।बांसवाड़ा के नौगांव में एक लड़की ने शादी के चार माह बाद ही अपने घर में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। पति बंद दरवाजा पीटता रहा और अंदर पत्नी फांसी के फंदे पर झूल गई। गांववाले कच्चे मकान की लकड़ी काट कर भीतर पहुंचे तो विवाहिता को फांसी पर झूलते पाया। विवाहिता के पीहर वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या कर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पति दहेज को लेकर झगड़ा करता था। जानिए क्या है मामला ...

- बांसवाड़ा शहर से 14 कीमी दूर सदर थाने के ग्राम पंचायत लीमथान के सागा गांव में बुधवार शाम को कवेलूपोश मकान (कच्चा मकान) में साड़ी से फंदा लगा लटकी हुई मिली।

- मृतका गंगा (19) पत्नी मुकेश की शादी काे चार माह ही हुए थे। घटना की जानकारी पर सदर थाने के एसआई नरेंद्र पाटीदार, लिमथान चौकी प्रभारी नारायणसिंह माय जाप्ता वहां पहुंचे।

ऐसे चला पता

- मुकेश बुधवार शाम को काम से घर लौटा। पति-पत्नी में झगड़ा हुअा। इस पर मुकेश अपने घर से बाहर आकर बैठ गया। गंगा ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद मुकेश ने दरवाजा खटखटाया तो वह भीतर से बंद था।

- कई बार दरवाजा पीटने के बाद भी भीतर से कोई अावाज नहीं आई तो मुकेश ने आस-पास के लोगों को बुलाया। लोगों ने कच्चे मकान की लकड़ियां काट दीं और भीतर पहुंच गए।

- भीतर देखा तो गंगा साड़ी से फंदा लगा उस पर झूली हुई थी। इस पर उन्होंने साड़ी काट दी और गंगा को उतार लिया, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी। इस पर लोगों ने पुलिस को बुला लिया।

पीहर वाले बोले हत्या कर लटकाया

- गुरुवार सुबह पीहर पक्ष के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंगा की हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया। मृतका के पिता रमेश ने बताया कि दहेज को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।

- पीहर पक्ष की रजामंदी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल भेजा। परिजनों ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

- बांसवाड़ा के डीएसपी वीराराम चौधरी गुरुवार सुबह जांच करने मौके पर पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें