शुक्रवार, 25 अगस्त 2017

ऑनर किलिंग : लड़की के परिवारवालों ने की फायरिंग, सीने में घाेंप दी तलवार

ऑनर किलिंग : लड़की के परिवारवालों ने की फायरिंग, सीने में घाेंप दी तलवार

ऑनर किलिंग : लड़की के परिवारवालों ने की फायरिंग, सीने में घाेंप दी तलवार
उदयपुर.भीम क्षेत्र के बासडाई गांव में प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के परिवार वालों ने एक युवक पर फायरिंग करने के बाद सीने में तलवार घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने लड़की के माता-पिता, काका और उसका जेठ को नामजद किया है। भीम डीएसपी गोपाल सिंह ने बताया कि लाखागुड़ा के बासडाई निवासी अशोक सिंह (18) पुत्र मांगू सिंह रावत की मंगलवार रात सवा दस बजे उसकी कथित प्रेमिका के पिता लाखागुड़ा निवासी दीपसिंह, मां संतोष देवी, काका पूनम सिंह व जेठ गोपाल सिंह ने हत्या कर दी। आरोपियों ने बंदूक से अशोक के गुप्तांग के पास फायर किया। इसके बाद तलवार से सीने में वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

- अशोक सिंह अहमदाबाद में होटल पर काम करता है। छह दिन पहले ही वह गांव के पास भरने वाले मियाला में मेला देखने के लिए घर आया हुआ था। सुबह 8 बजे अशोक माता-पिता को दोपहर को खाना बाहर खाने और शाम को दाल-चावल बनाकर रखने की बात कहकर निकला था। इस दौरान अशोक सिंह की पुरानी प्रेमिका के पिता दीप सिंह (45) पुत्र शेषू सिंह से रंजिश के चलते कहासुनी हो गई।

- आरोप है कि शाम को दीप सिंह, उनकी पत्नी संतोष देवी तलवार और बंदूक लेकर शाम 7 बजे अशोक सिंह के घर गए और उसके माता-पिता से गाली-गलौज की। परिवार वालों ने इस विवाद के बारे में अशोक को फोन कर बताया तो वह अपने परिचित सरदारसिंह के यहां खाना खाकर उसके खेत पर चला गया।

- पुलिस ने बताया कि अशोक को देखकर आरोपी गोपाल सिंह ने अशोक को फोन कर गांव के बाहर बुलाया। अशोक ने खुद को सरदारसिंह के खेत पर होने की सूचना दी तो दीप सिंह, संतोष सिंह, पूनम सिंह व गोपाल सिंह सरदार सिंह के खेत पर पहुंच गए। इन्होंने घेरा बनाया, लेकिन अशोकसिंह उन्हें चकमा देकर भाग गया।

- आरोपियों ने पीछाकर उसे पकड़ने के बाद गुप्तांग के पास बंदूक से फायर कर दिया। बाद में तलवार से हाथ, पैर व सीने पर ताबड़तोड़ वार करने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर देवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देवगढ़ सीएचसी रखवाया। लोगों की मांग पर बुधवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मां से कह गया था दाल-चावल बनाकर रखना, शाम को खाऊंगा

- अशोक के लिए उसकी मां भंवरी देवी ने मंगलवार शाम के खाने में दाल-चावल बनाए थे। उसने सुबह घर से निकलते वक्त मां को दाल-चावल बनाने को कहा था। बेटे की मौत पर बिलखती मां कह रही, आज बुधवार हो गया है अब तो मेरा बेटा जल्द ही दाल-चावल खाएगा।

- दाल-चावल बताते हुए उसने कहा, देखो ये उसके लिए ही रखे हैं। अशोक ने पिछले दिनों अहमदाबाद से घर आकर कमाई के बीस हजार रुपए दिए थे। तब मां भंवरीदेवी ने उसे यह कहते हुए रुपए लौटा दिए कि तेरे पास ही जमा रहने दे, तेरी शादी में काम आएंगे। दो-तीन माह में अशोक की शादी करनी थी।

तीन महीने बाद होनी थी शादी

अशोक सिंह, लड़की के पिता का घर पांच सौ मीटर दूर ही है। कुछ सालों पूर्व दोनों परिवारों में अच्छे संबंध थे।

विवाद में रजामंदी भी हो गई थी

पुलिस का कहना है कि दीप सिंह की बेटी से छह महीने पहले अशोक से प्रेम प्रसंग था। दोनों गांव के स्कूल में पढ़ाई करते थे। उसके साथ वह गांव से ही चली गई थी। दो दिन बाद ही लड़की के पिता दीप सिंह ने बाहर से पकड़ लिया और तीन माह बाद ही दीप सिंह ने बेटी की शादी रावतमाल सूरजपुरा ब्यावर में कर दी थी। लड़की का पिता दीप सिंह ट्रक ड्राइवर है। दोनों परिवारों के बीच इस विवाद को लेकर बाद में रजामंदी भी हो गई थी।

चाचा की आंखों देखी:उसकी आंखों के सामने मौत थी, पर उसने हिम्मत दिखाई और भाग गया, पर आरोपियों ने फिर पकड़ लिया

- घटना के वक्त अशोक सिंह रिश्ते में दूर के चाचा सरदारसिंह के खेत पर था। आरोपियों ने यहीं उसे मारने आए थे। सरदारसिंह ने बताया कि आरोपियों से बचने के लिए अशोक अंतिम सांस तक लड़ता रहा। उसने बचने का प्रयास किया और चकमा देकर भाग गया था, लेकिन थोड़ी दूर ही हरा चारा होने से फिसलकर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

- सरदार सिंह ने बताया कि माता-पिता ने अशोक को चेता दिया तो वह मेरे साथ अपने घर से करीब आधा किमी दूर घर आ गया और घर पर ही खाना खाया। खाना खाकर बाहर निकलते ही अशोक को आरोपी गोपाल सिंह ने फोन कर गांव के बाहर बुलाया।

- अशोक सिंह ने जवाब दिया कि मैं तो गांव के अंदर ही हूं। मेरी गलती क्या है, यहां पर आकर मिल लो। आरोपियों ने अशोक को घेर लिया तो उसने उनका ध्यान हटाया कि यह देखो आपके पीछे कौन आ गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें