शुक्रवार, 25 अगस्त 2017

दिल्ली के हॉस्पिटल में डॉक्टर का मर्डर: सर्जिकल ब्लेड से गला काटा, साथी पर शक

दिल्ली के हॉस्पिटल में डॉक्टर का मर्डर: सर्जिकल ब्लेड से गला काटा, साथी पर शकदिल्ली के हॉस्पिटल में डॉक्टर का मर्डर: सर्जिकल ब्लेड से गला काटा, साथी पर शक, national news in hindi, national news
नई दिल्ली.नॉर्थ दिल्ली के सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल में डॉक्टर की गला काट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गला काटने के लिए सर्जिकल ब्लेड का इस्तेमाल किया। घटना गुरुवार रात की है। सुबह 9.30 बजे एक्स-रे डिपार्टमेंट के रेस्ट रूम में डॉक्टर की खून से सनी बॉडी मिली। पुलिस को शक है कि साथी डॉक्टर ने वारदात को अंजाम दिया है। रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के इंटर्न थे सास्वत...

- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, डीसीपी जतिन नारवाल ने बताया कि डॉक्टर सास्वत पांडे (26 साल) हॉस्पिटल में रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के इंटर्न थे। आरोपी ने डॉक्टर का गला काटने के लिए सर्जिकल ब्लेड का इस्तेमाल किया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

- पुलिस को शक है कि सास्वत की हत्या के पीछे सास्वत के किसी साथी डॉक्टर का हाथ हो सकता है। पुलिस संदिग्ध आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला।

- बता दें कि डॉक्टर सास्वत इलाहाबाद के रहने वाले थे और हॉस्पिटल के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के इंटर्न थे। पिता इलाहाबाद में नर्सिंग होम चलाते हैं जबकि उसकी मां और बहन दिल्ली में साथ रहती हैं।

चाकू लाने पर आरोपी को कर दिया था सस्पेंड

- सास्वत के साथियों ने बताया कि आरोपी के कब्जे से कुछ दिन पहले चाकू मिला था, उसने सास्वत की हत्या का प्लान बना लिया था। उस वक्त तो वह माफी मांगकर वहां से चला गया। बाद में उसे सस्पेंड कर दिया था, लेकिन उसका पंचिंग कार्ड जमा नहीं कराया गया।

- संभव है कि आरोपी ने इसी का फायदा उठाया और रात को पंचिंग कर रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में घुसा। वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें