बुधवार, 16 अगस्त 2017

जैसलमेर 14 अगस्त को सिन्ध स्मृति दिवस समारोह पूर्वक मनाया किया भारत माता का पूजन

जैसलमेर14 अगस्त को सिन्ध स्मृति दिवस समारोह पूर्वक मनाया किया भारत माता का पूजन


नवीन वाधवानी ।। मोबाइल नंबर = 9928202114

  



जैसलमेर 16 अगस्त 2017 भारतीय सिन्धु सभा तथा पूज्य झूलेलाल सिन्धी पंचायत जैसलमेर व सिन्धु युवा मण्डल द्वारा सोमवार सांय स्थानीय गांधी कॉलोनी स्थित पूज्य झूलेलाल मंदिर  मे सिंध स्मृति दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता का पूजन कर सिंध प्रदेश के इतिहास, सभ्यता तथा सांस्कृतिक परम्पराओं की जानकारी दी गई। बच्चों ने सिंधी गीत व कविताएं प्रस्तुत की।
भारतीय सिन्धु सभा के अध्यक्ष आशाराम मूलचंदानी ने बताया कि 14 अगस्त 1947 को भारत का विभाजन कर सिन्ध प्रदेश पाकिस्तान को दे दिया गया। इसलिए विवश होकर सिन्ध छोडकर भारत मे आये हिन्दूओं द्वारा प्रतिवर्ष 14 अगस्त को सिन्ध स्मृति दिवस के रूप मे मनाया जाता है। उन्होने बताया कि सोमवार को सिन्ध स्मृति दिवस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक त्रिलोक चन्द खत्री की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्यवक्ता विद्याभारती के जोधपुर प्रान्त के मंत्री अमृतलाल दैया थें। तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूज्य झूलेलाल पंचायत के अध्यक्ष सांवलदास बृजाणी उपस्थित थें।
भारतीय सिन्धु सभा के जिला मंत्री किशोर तेजवानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां भारती के छायाचित्र के समक्ष दिप प्रज्जवलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हीरालाल साधवानी ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर यशस्वी तेजवानी, क्रिस तेजवानी, लक्ष्य मूलचंदानी, मेहुल तथा प्रिंस तेजवानी तथा मीनाक्षी मूलचंदानी ने सिंधी गीत तथा कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम के आरंभ मे ़ऋषि तेजवानी तथा अशोक तेजवानी ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के मुख्यवक्ता अमृतलाल दैया ने सिन्ध प्रदेश के इतिहास, भौगोलिक स्थिति, सिंधी सभ्यता तथा सांस्कृतिक परम्पराओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। समारोह मे ऋषि तेजवानी, अशोक तेजवानी, नवीन वाधवानी, लोकेश साधवानी, कुन्दनलाल वाधवानी, सतुमल अठवानी, किशोर कुमार सिंधी, जय बृजाणी, केवल कुमार ठाकवानी तथा होतूमल सहित महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थें। हीरालाल साधवानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें