शुक्रवार, 9 जून 2017

पिता ने अपने ही दोनों बेटों को मारी गोली, घरेलू विवाद से था परेशान

पिता ने अपने ही दोनों बेटों को मारी गोली, घरेलू विवाद से था परेशान


भागलपुर. बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के पैन गांव में मंगलवार को महेशी पंचायत के पूर्व मुखिया रविंद्र यादव ने अपने दो बेटों की गोली मार दी। गोली लगते ही बेटे मुकेश यादव की मौत हो गई। जबकि एक बेटा छोटू गंभीर रूप से घायल है। घटना के कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।बड़े बेटे के मुंह में मारी गोली...


पिता ने अपने ही दोनों बेटों को मारी गोली, घरेलू विवाद से था परेशान

मृतक मुकेश परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करता था। यही कारण था कि जमीन का कोई भी लाभ ये नहीं लेता था। अपनी नौकरी से अपना परिवार चलाता था। मां पिता का विशेष ख्याल रखता था। घटना की रात भी वो लखीसराय से अपने एक मित्र के साथ घर लौटा था।अपने उस दोस्त के साथ बाहर चौकी पर सोया हुआ था। सोये हुए अवस्था में ही क्रूर पिता ने पुत्र मुकेश के मुंह में गोली मार दी। उसे छुड़ाने आए छोटा भाई छोटू पर भी गोली चला दी जो उसके हाथ में लगी।

बड़ा बेटा था शिक्षक

मुकेश को पांच संतान है। वो मध्य विद्यालय तिलकपुर में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। हत्यारा पिता एवं उनके बड़े पुत्र के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हो रहा था कि गाय और बकरी को बेचो, जिसका वो विरोध कर रहे थे। मां बेटे का पक्ष लेती थी। इस बात पर वो सभी पुत्र को मार देने का धमकी भी देता था। पूर्व मुखिया का अपराधिक रिकार्ड रहा है। वो कई संगीन मामले में जेल जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें