बुधवार, 31 मई 2017

अयोध्या। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

अयोध्या। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'रामलला' के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढी में हनुमान जी के दर्शन किये। वे श्रीरामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपालदास के जन्मोत्सव में भी शामिल होगें।

योगी राज्य सरकार के हेलीकाप्टर से करीब सवा नौ बजे फैजाबाद की हवाई पट्टी पर पहुंचे। हवाई पट्टी पर उनका स्वागत स्थानीय सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचन्द्र यादव, रामजन्मभूमि विवाद के पक्षकार धर्मदास समेत कई भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। दोपहर बाद वह फैजाबाद मंडल की विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
योध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ के लिए चित्र परिणाम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें