शनिवार, 6 मई 2017

वाशिंगटन।अमेरिका में बेटी के पूर्व प्रेमी ने भारतीय मूल के दंपति की गोली मारकर हत्या



वाशिंगटन।अमेरिका में बेटी के पूर्व प्रेमी ने भारतीय मूल के दंपति की गोली मारकर हत्या
अमेरिका में बेटी के पूर्व प्रेमी ने भारतीय मूल के दंपति की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में भारतीय मूल के एक अमेरिकी दंपति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात को दंपति की बेटी के पूर्व प्रेमी ने अंजाम दिया। ऐसा लगता है कि उसने ईष्र्या में बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बाद में उसे मार गिराया। सिलिकन वैली में तकनीकी कार्यकारी नरेन प्रभु और उनकी पत्नी की 24 साल के मिर्जा टैटलिक ने कैलिफोर्निया राज्य के सैन जोस शहर स्थित उनके घर में गोली मार कर हत्या कर दी।




अधिकारियों के अनुसार, प्रभु की बेटी रचेल से हमलावर के ताल्लुकात रहे थे। जब यह वारदात हुई, रचेल दूसरे राज्य में थीं। टैटलिक ने गोलीबारी बुधवार रात करीब नौ बजे शुरू की। उसने खुद को बचाने के लिए रचेल के 13 साल के भाई को ढाल की तरह इस्तेमाल किया। पुलिस ने दो घंटे बाद उसे मार गिराया। सैन जोस पुलिस प्रमुख एडी गार्सिया ने संवाददाताओं से कहा कि संदिग्ध के पीडि़त दंपति की बड़ी बेटी (रचेल) से प्रेम संबंध रहे थे। वह घर में नहीं थी।




रिपोर्ट के मुताबिक, टैटलिक तथा रचेल ने पिछले साल अपने संबंध खत्म कर लिए थे। लेकिन 'मानसिक रूप से बीमार' टैटलिक ने इंस्टाग्राम पर रचेल की तस्वीरें पोस्ट करनी शुरू कर दी थी और उसके खिलाफ नकारात्मक टिप्पणियां करने लगा था। गार्सिया के मुताबिक कि यह संबंध पिछले साल समाप्त हो गया था। संदिग्ध का घरेलू ङ्क्षहसा का रिकॉर्ड था।




पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी पीडि़त दंपति के 20 वर्षीय बेटे से मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की दबिश के बाद हमलावर ने 13 वर्षीय बच्चे को छोड़ दिया। उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया और पुलिस पर बंदूक तान दी, जिसके बाद एक अधिकारी ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और संदिग्ध मारा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें