शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017

इंफाल।PM मोदी के फैन हुए कांग्रेस के चार दिग्गज नेता, पार्टी छोड़ थामा BJP का दामन



इंफाल।PM मोदी के फैन हुए कांग्रेस के चार दिग्गज नेता, पार्टी छोड़ थामा BJP का दामन


मणिपुर में कांग्रेस के चार विधायक शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के भावनंद और अन्य नेताओं की मौजूदगी में काकचिंग से विधायक वाई सुरचंद्र, कुंबी से एस बीरा, वांगोई से ओ लुखोई और सैतू से गामथांग हाओकिप भाजपा में शामिल हुए।

इससे पहले भी कांग्रेस के दो विधायक-श्याम कुमार और गिनसुआनहाउ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

कांग्रेस ने विधानसभा में 28 सीटों पर विजय हासिल की थी, जिनमें से कुल छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे चुनाव में महज 21 सीटें हासिल करने वाली भाजपा के पास अब 27 सीटें हो गई हैं।










View image on Twitter



Follow

ANI
✔@ANI_news



Imphal: Four Congress Manipur MLAs including Y. Surchandra Singh and Ngamthang Haokip join BJP
1:58 AM - 28 Apr 2017

105105 Retweets
200200 likes















भाजपा को एनपीपी, एनपीएफ के चार विधायक तथा लोक जनशक्ति पार्टी, तृणमूल के एक-एक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन हासिल है। राज्य की भाजपा नीत सरकार के पास अब कुल 37 सदस्य हो गए हैं। विधानसभा के अध्यक्ष भाजपा के सदस्य हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें