गुरुवार, 30 मार्च 2017

जैसलमेर पुलिस थाना नोख में किशोर न्याय एवं बालकों की देखरेख और संरक्षण हेतु बैठक



जैसलमेर पुलिस थाना नोख में किशोर न्याय एवं बालकों की देखरेख और संरक्षण हेतु बैठक
पुलिस थाना नोख में बाल कल्याण समिति जिला जैसलमेर के अध्यक्ष श्री ब्रजमोहन रामदेव की अध्यक्षता में थाना परिसर में किशोर न्याय एवं बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम 2015 के तहत किशोर बालकों से श्रम करवाने की रोकथाम हेतु बैठक आयोजित की जाकर बालकों की देखरेख एवं सरंक्षण के संबंध में तथा बालकों पर होने वाले अत्याचार व उन अत्याचार को रोकने के सम्बध में एवं मिटिंग में मोजूद सदस्यों को बालकों के अधिकारों के बताया गया व बालकों के विरूद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम करने हेतु तरीके बताये गये। चाईल्ड हैल्प लाईन, पालन हार योजना के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में प्रभारी थाना कुशल सिंह सउनि, चाईल्ड लाईन जैसलमेर के अधिकारी/कर्मचारी, सी.एल.जी. सदस्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोख के प्रधानाध्यापक श्री विजय कुमार, मय अध्यापक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नोख के कर्मचारी, जिले के मानव तस्करी विरोधी युनिट के सदस्य सम्मिलित हुए।

बाद बैठक प्रभारी थाना नोख ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें