शनिवार, 18 फ़रवरी 2017

जयपुर बच्चों के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म

जयपुर बच्चों के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म


जयपुर। जयपुर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने इस महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता नौकरी की तलाश में अपने दो बच्चों के साथ अनिता नाम की एक महिला के साथ जयपुर आई थी। अनिता इस पीड़िता की पुरानी जानकार थी। पीड़िता अनिता के घर पर ही रुकी हुई थी। 15 फरवरी की रात दो लोग अनिता के घर पर आए और इस महिला के साथ दुष्कर्म किया।




यह सारा घटनाक्रम बच्चों के सामने हुआ बताया जा रहा है। पीड़िता किसी तरह अनिता से घर निकली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।




पुलिस ने मामले के दो आरोपियों और अनिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक और व्यक्ति शामिल बताया जा रहा है, लेकिन वह फरार है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें