विधायक चंद्रकांता के पति की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एरोड्रम सर्किल पर किया चक्काजाम
विधायक चंद्रकांता के पति की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एरोड्रम सर्किल पर किया चक्काजाम
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाकर उनसे गलत कार्य करवाया जा रहा था, उनके साथ मारपीट की गई तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर उपद्रव किया। इसके बाद भी पुलिस अधिकारियों पर ही कार्रवाई की गई। इसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस कर्मियों पर की गई कार्रवाई से पुलिस का मनोबल गिरा है।
गौरतलब है कि सोमवार शाम को महावीर नगर थाने में सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने के मामले में भाजपा कार्यकर्ता का चालान बनाने पर विधायक पति नरेन्द्र कुमार मेघवाल ने पुलिस थानाधिकारी को चांटा मार दिया था। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ कर स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने थाने में पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें