शुक्रवार, 25 नवंबर 2016

चित्तौडग़ढ़।बच्चों के सामने विवाहिता से दुष्कर्म



चित्तौडग़ढ़।बच्चों के सामने विवाहिता से दुष्कर्म

बच्चों के सामने विवाहिता से दुष्कर्म
शहर में सड़क किनारे झोंपड़ी में रहने वाली विवाहिता का अपहरण कर तीन व्यक्तियों ने ओछड़ी हाइवे के निकट जंगल में दुष्कर्म किया। घटना के दौरान विवाहिता के तीन छोटे बच्चे भी साथ थे। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपितों को नामजद करने का प्रयास शुरू कर दिया है। ऑटो के आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। विवाहिता ने पुलिस अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताई थी।






कोतवाली थानाधिकारी ओमप्रकाश सोलंकी ने बताया कि गांधीनगर मोक्षधाम के यहां झोंपडिय़ों में रहने वाली विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि 22 नवंबर की रात प्रार्थिया के पति कार्य पर गए थे तथा वह बच्चों के साथ सोई थी। रात करीब तीन बजे ऑटो में तीन व्यक्ति नशे की हालात में झोंपड़े में घुस गए। यहां प्रार्थिया का मुंह दबा जबरन उठा ले गए व ऑटो में डाल दिया। इस दौरान प्रार्थिया के तीन बच्चे भी झोंपड़े से निकल कर ऑटो तक आ गए। आरोपितों ने तीनों बच्चों को भी ऑटो में डाल दिया।






आरोपित उन्हें ओछड़ी पुलिया के निकट जंगल में ले गए। यहां प्रार्थिया से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट की तथा वहीं छोड़ आरोपित फरार हो गए। पीडि़ता किसी तरह जिला चिकित्सालय पहुंची व उपचार कराया। कोतवाली थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। ऑटो की पहचान कर ली है तथा आरोपितों को नामजद कर तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि इस संबंध में पीडि़ता ने डिप्टी गजेन्द्रसिंह जोधा के समक्ष पेश होकर ज्ञापन सौंपा। डिप्टी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें