गुरुवार, 24 नवंबर 2016

पति का था किसी और महिला से संबंध, विरोध करने पर पत्नी को मिली ये सजा

पति का था किसी और महिला से संबंध, विरोध करने पर पत्नी को मिली ये सजा

पति का था किसी और महिला से संबंध, विरोध करने पर पत्नी को  मिली ये सजा
पटना. नाजायज रिश्ते का विरोध करने पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ये घटना बिहार के कटिहार जिले का है। बेरहमों ने हत्या से पहले उसे शारीरिक रुप से प्रताड़ित भी किया। मृतका की फैमिली का आरोप है कि उसके पति के गांव के ही किसी महिला से नाजायज रिश्ते हैं। इसका विरोध करने पर उसका पति उसे अक्सर प्रताड़ित किया करता था। हत्या से पहले दिया था इलेक्ट्रीक शॉक ...

गीता की शादी इसी साल 28 अप्रैल को कटिहार के भवानीपुर के व्यवसायी जितेंद्र यादव को हुई थी। शादी के पहले से ही जितेंद्र का गांव की ही एक महिला से संबंध था। गीता ने इसका विरोध करने लगी। जिसको लेकर ही दोनों के बीच अनबन चल रहा था। गीता की मां ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र इसको लेकर अक्सर मेरी बेटी के साथ मारपीट भी किया करता था। रविवार को वो मेरी बेटी की हत्या करने से पहले इलेक्ट्रीक शॉक दिए, फिर उसके हाथों में बड़ी बड़ी सूईयां को चुभाया। वो जब मर गई तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ताकि इस पूरे मामले को इलेक्ट्रिक बर्न बताकर मामले को रफा दफा कर दिया जाए।

आठ लाख खर्च कर की थी बेटी की शादी

रेलकर्मी जमुना यादव की बेटी 20 वर्षीय गीता की शादी इसी साल 28 अप्रैल को की थी। गीता की मां के मुताबिक, धूमधाम से गई इस शादी में उन्होंने आठ लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बावजूद गीता को टीवी, फ्रिज की मांग को लेकर परेशान किया जाता था।

हत्या से पहले भी करता था प्रताड़ित

परिजनों के मुताबिक, गीता को करंट दिया गया था। हॉस्पिटल में उसे इलेक्ट्रिक बर्न बताकर ही भर्ती कराया गया था। रविवार को गीता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गीता के बायें हाथ की कलाई में सुई चुभाई गई थी, जो कलाई के आरपार है।

पैर में रस्सी से बांधने के निशान थे। गीता की मां सुगली देवी ने उसके पति, सास, ससुर समेत ससुराल के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना के बाद से गीता का पति और ससुराल के लोग फरार हैं। गीता का ननिहाल भी भवानीपुर गांव में है, जिससे मायके वालों को घटना की जानकारी तुरंत मिल गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें