गुरुवार, 3 नवंबर 2016

मकान में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

मकान में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार


दौसा जिला पुलिस की विशेष टीम ने गुरुवार को शहर के मण्डी रोड स्थित एक मकान से देह व्यापार करने के मामले में दो महिलाओं सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक भी बरामद की है। आरोपितों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


मकान में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

एएसपी प्रकाश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित महिला रामपुरा निवासी कविता सिंह, पंजाबी मोहल्ला निवासी ममता पंजाबी, मोरोली निवासी रमेश मीना, बहरावण्डा निवासी गफ्फार उर्फ बबलू है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गत कई दिनों से शहर में देह व्यापार किए जाने की सूचना मिल रही थी।




इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लालसोट सीओ मोहनलाल, आरआई मोहनलाल, जिला विशेष शाखा के छुट्टनलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम को दोपहर में ममता पंजाबी द्वारा मण्डी रोड स्थित बजरंगलाल शर्मा के घर में देह व्यापार किए जाने की सूचना मिली थी।




ममता ने देह व्यापार के लिए यह मकान किराए पर ले रखा था। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से ममता व कविता को देह व्यापार करने तथा रमेश व गफ्फार को इसमें लिप्त होने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपितों से पूछताछ कर देह व्यापार से जुड़े अन्य आरोपितों का पता लगाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें