गुरुवार, 24 नवंबर 2016

जॉब के दौरान हुआ प्यार और फिर बने संबंध, लिव इन में रहते हुआ ऐसा

जॉब के दौरान हुआ प्यार और फिर बने संबंध, लिव इन में रहते हुआ ऐसा



छपरा (बिहार). कंपनी में साथ काम करने के दौरान लड़का और लड़की में प्यार हो गया। लड़के की बातों में अाकर लड़की ने उसपर जरुरत से ज्यादा भरोसा कर लिया। जिसकी कीमत उसे चुकानी पड़ी। लड़के ने लड़की से शादी करने का वादा किया और दोनों एक साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे। चार साल तक लड़का उसे शादी का झांसा देता रहा। फिर अचानक लड़की को छोड़कर गायब हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला...
- मामला छपरा सारण के नन्दनपुर गांव की है और लड़की नालंदा जिला के सोसंधी गांव की रहने वाली है।
- लड़की ने नन्दनपुर के रहने वाले मनु कुमार पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया है।
शादी का झांसा देकर बनाए जिस्मानी रिश्ते
- लड़की ने पुलिस को बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जिस्मानी रिश्ते बनाए। चार साल तक आरोपी लड़का उससे शादी की बात कहता रहा।
- आखिरकार वो उसे धोखा देकर दिल्ली से भाग गया। इंसाफ के लिए वह अब बिहार आई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें