रविवार, 27 नवंबर 2016

जोधपुर में 10 दिन में दो लड़कियों का अपहरण, बेबस पुलिस और सकते में परिजन



जोधपुर जोधपुर में 10 दिन में दो लड़कियों का अपहरण, बेबस पुलिस और सकते में परिजन
जोधपुर में 10 दिन में दो लड़कियों का अपहरण, बेबस पुलिस और सकते में परिजन

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से पिछले दस दिन में अपह्रत दो लड़कियों का पता नहीं लगने से परिजन सकते हैं। पाल लिंक रोड पर राजीव गांधी कॉलोनी से छह वर्षीय बालिका के अपहरण को दस दिन हो चुके, लेकिन प्रतापनगर थाना पुलिस अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई है। वहीं, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के गंगा विहार से अपहृत छात्रा का भी चौबीस घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं है।

राजीव गांधी कॉलोनी से गत 16 नवम्बर की रात छह वर्षीय सोनिया उर्फ सोनू पुत्री श्रवण मेघवाल गायब हो गई थी। क्षेत्र में तलाशी के बाद देर रात पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जोधपुर कमिश्नरेट की पश्चिमी जिले के अधिकांश पुलिस अधिकारियों ने तलाश के प्रयास किए, लेकिन अभी तक बच्ची को ढूंढा नहीं जा सका है। एएसआई सुखराम का कहना है कि बच्ची को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं।

10वीं की छात्रा का नहीं लगा सुराग

केबीएचबी स्थित निजी विद्यालय में दसवीं की छात्रा शुक्रवार दोपहर ग्यारह बजे छुट्टी होने के बाद सहेली के साथ सहेली के गंगा विहार स्थित घर गई थी। कुछ देर बाद सहेली ने उसे ऑटो रिक्शा में घर के लिए रवाना किया, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी देर तलाश के बाद थाने पहुंच अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने क्षेत्र के लगभग सभी ऑटो रिक्शा चालकों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह ने बताया कि तलाश की जा रही है।

पुलिस से भरोसा टूटा, भोपे भी 'फेल'

सोनिया को ढूंढने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर चुकी है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद जगह-जगह पेम्फलेट्स भी चस्पा किए गए हैं, लेकिन बच्ची को दूर कोई सुराग तक नहीं लग पाया। एेसे में परिजन मंदिर तथा भोपों की शरण में गए। हालांकि वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें