मंगलवार, 29 नवंबर 2016

शादी से पहले संबंध बनाने की मिली सजा, इस कपल को मारी गईं 100 बेंत

शादी से पहले संबंध बनाने की मिली सजा, इस कपल को मारी गईं 100 बेंत

शादी से पहले संबंध बनाने की मिली सजा, इस कपल को मारी गईं 100 बेंत
बंदा अचे.इंडोनेशिया के बंदा अचे में मस्जिद के बाहर फिर एक कपल को 100 बेंते मारी गईं। इन्हें अफेयर और शादी से पहले रिलेशन बनाने की सजा मिली है। इसके अलावा दो पुरुष और एक अन्य महिला को भी सजा दी गई। इंडोनेशिया के बंदा अचे में शरिया लागू है। इसके तहत, शादी से पहले लड़के और लड़की के बीच संबंध अपराध है। बेंत मारे जाने के वक्त दर्द से कराहती रही लड़की...

- दो फीमेल पुलिस अफसर लड़की को लेकर मस्जिद पर आईं, जहां उसे 100 बेंते मारी गई।

- भीड़ के बीच में स्टेज पर लड़की को घुटने के बल बैठाया गया था और उसके दोनों हाथ ऊपर थे।

- बेंत मारे जाने पर लड़की दर्द से कराहती रही, लेकिन उसे सजा देने का सिलसिला जारी रहा।

- लड़की की सजा पूरी होने के बाद उसकी जगह पर वहां लड़के को बैठाया गया और उसे बेंत मारी गई।

- सजा पाने वाले ये लड़के-लड़की यूनिवर्सिटी स्टूडेंट बताए जा रहे हैं।

- इसके अलावा एक महिला और पुरुष को बिना शादी एक साथ समय गुजराने के चलते 7-7 बार बेंत मारी गई।

- इसके अलावा एक व्यक्ति को शादी के बाद अन्य महिला से संबंध बनाने के चलते 22 कोड़े मारे गए।

- हालांकि, उस महिला को प्रेग्नेंट होने के चलते अभी सजा नहीं दी गई। डिलिवरी के बाद उसे कोड़े मारे जाएंगे।

- सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया में बंदा अचे प्रांत में शरीया कानून लागू है।

- शरीया के तहत शादी से पहले लड़के-लड़की के बीच करीबी संबंध यहां अपराध माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें