शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2016

बाड़मेर, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज बाड़मेर आएंगे
 


-केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मुनाबाव मंे जवानांे से रूबरू होकर पश्चिमी सरहद पर सुरक्षा व्यवस्थाआंे का जायजा लेंगे।
बाड़मेर, 07 अक्टूबर। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को मुनाबाव आएंगे। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री पश्चिमी सरहद पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ जवानांे से रूबरू होंगे।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार प्रातः 10 बजे जैसलमेर से रवाना होकर 10.45 बजे मुनाबाव पहुंचेंगे। जहां वे मुनाबाव सीमा चौकी पर जवानांे से मिलेंगे। गृह मंत्री जवानांे से मुलाकात के अलावा उनके साथ दोपहर का भोजन करेंगे। इस दौरान वे पश्चिमी सरहद पर सुरक्षा व्यवस्थाआंे का जायजा लेंगे। इस दौरान प्रदेश के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया भी उनके साथ रहेंगे। जिला कलक्टर शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री शनिवार दोपहर 1.15 बजे मुनाबाव से रवाना होकर दोपहर 01.55 बजे उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन पहुंचेंगे। इसके उपरांत दोपहर 02.05 बजे उनका वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।
मोहर्रम एवं दीपावली के त्यौहार के संबंध शांति समिति की बैठक 10 को
बाड़मेर, 07 अक्टूबर। मोहर्रम एवं दीपावली के त्यौहार पर कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध मंे शांति समिति की बैठक जिला कलक्टर सुधीर शर्मा की अध्यक्षता मंे सोमवार 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे रखी गई है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि शांति समिति की बैठक मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। वहीं शांति समिति के सदस्यांे से भी बैठक मंे उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
जिला स्तरीय जन सुनवाई 13 को
बाड़मेर, 07 अक्टूबर। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन अक्टूबर माह के द्वितीय गुरूवार 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ अटल सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें