बुधवार, 12 अक्तूबर 2016

न्यू मेक्सिको .क्या एक मां अपनी ही मासूम बेटी का रेप करा सकती है


 न्यू मेक्सिको .क्या एक मां अपनी ही मासूम बेटी का रेप करा सकती है

शर्मनाक: अपनी 10 साल की बेटी का रेप होते देख एन्जॉय कर रही थी मांइंटरनेशनल डेस्क.क्या एक मां अपनी ही मासूम बेटी का रेप करा सकती है, तो इसका जवाब न में ही होगा। लेकिन, न्यू मेक्सिको में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस पर यकीन करना बहुत मुश्किल है। यहां एक मां ने अपनी 10 साल की बेटी का अपने ब्वॉयफ्रेंड से न सिर्फ रेप करवाया। रेप में ब्वॉयफ्रेंड की कजिन भी शामिल थी। इतना ही नहीं, रेप के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने बेरहमी से बच्ची का मर्डर किया और लाश पॉलिथीन में लपेटकर फेंक दी थी।पुलिस जांच में मां ही आई शक के घेरे में...

- मेक्सिको पुलिस के अनुसार, 10 वर्षीय विक्टोरिया मार्टन्स का शव 25 अगस्त को मिला था।
- विक्टोरिया का रेप और मर्डर 24 अगस्त को हुआ था। ठीक इसके एक दिन पहले ही उसने अपना 10वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था।
- विक्टोरिया का शव इतनी बुरी हालत में था कि उसे देखकर पुलिस और पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर भी चौंक उठे थे। विक्टोरिया के हाथ-पैर, पेट और गर्दन में ढेरों चाकू के निशान थे।
- पोस्टमॉर्टम में विक्टोरिया के साथ रेप की पुष्टि हुई और जांच में यह भी पता चला कि घटना के दिन विक्टोरिया अपने घर पर ही थी।
- पुलिस जांच में सबसे पहले उसकी मां मिशेल (35) ही शक के घेरे में आई।
- कुछ दिनों की जांच के बाद पुलिस ने मिशेल को अरेस्ट कर लिया और उसे रिमांड पर लिया।
तीनों आरोपी एक-दूसरे पर लगाते रहे आरोप
- रिमांड के दौरान मिशेल ने कहा कि उसके ब्वॉयफ्रेंड फेबियन गोंजाल्स और ब्वॉयफ्रेंड की कजिन जेसिका ने विक्टोरिया का रेप किया और मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
- पुलिस ने फेबियन और जेसिका को अरेस्ट कर रिमांड पर लिया।
- पूछताछ में जेसिका ने बताया कि फेबियन ने विक्टोरिया की मां मिशेल के कहने पर ही रेप किया, लेकिन विक्टोरिया के मर्डर के बारे में उसे जानकारी नहीं।
- वहीं, फेबियन और मिशेल ने बच्ची के मर्डर का आरोप जेसिका पर लगाया।
बेटी के रेप सीन को एन्ज्वॉय कर रही थी मिशेल
- मामला उलझते देख पुलिस ने तीनों को दोबारा रिमांड पर लिया और आरोपियों से सबकुछ उगलवा लिया।
- विक्टोरिया की मां मिशेल ने यह बात कबूल कर ली कि उसके कहने पर ही ब्वॉयफ्रेंड ने रेप किया था।
- रेप के दौरान जेसिका ने विक्टोरिया को पकड़ रखा था और मिशेल बगल में बैठे-बैठे यह तमाशा देख रही थी।
- पुलिस को भी यकीन नहीं हो रहा था, जब मिशेल ने बताया कि वह बेटी के रेप सीन को एन्जॉय कर रही थी।
- इतना ही नहीं, बेटी का रेप होने के 20 मिनट बाद ही मिशेल और फेबियन ने भी वहीं पर सेक्स किया था, जहां बेटी खून से लथपथ पड़ी थी।
- मिशेल के कबूलनामे के बाद उसके ब्वॉयफ्रेंड फेबियन और जेसिका ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया कि उन्होंने ही रेप के बाद विक्टोरिया का बेरहमी से कत्ल कर लाश फेंक दी थी।
- फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस कस्टडी में है और कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
पूरे देश में जबर्दस्त गुस्सा:
- विक्टोरिया के रेप और बेरहमी से मर्डर का खुलासा होने पर पूरे देश में मातम पसर गया था।
- जगह-जगह जमा होकर हजारों लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे थे।
- विक्टोरिया के घर ही नहीं, कब्रिस्तान में भी लोग उसे श्रद्धांजलि देने के लिए बर्थडे गिफ्ट लेकर पहुंचे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें