शनिवार, 29 अक्तूबर 2016

भाभी देरी से गेट खोलती तो गाली देता था देवर, पति के सामने उठाया ये कदम

भाभी देरी से गेट खोलती तो गाली देता था देवर, पति के सामने उठाया ये कदम

भाभी देरी से गेट खोलती तो गाली देता था देवर, पति के सामने उठाया ये कदम
लुधियाना। पंजाब की रहने वाली रितू ने ससुराल वालों की गालियों से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। रितू द्वारा घर का दरवाजा देरी से खोलने पर सास और देवर उसके साथ गालीगलोज और मारपीट किया करते थे। जिससे तंग आकर उसने फिनायल पी लिया। इस कारण हॉस्पिटल लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। छह साल पहले हुई थी शादी...

- मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

- मरने वाली की पहचान रितू उर्फ बबीता (22) के रूप में हुई है।

- पुलिस ने उसके पति गौरव कुमार के बयान पर रितू के ससुर कुंदन लाल और देवर कमल कुमार पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

- एसएचओ मोहम्मद जमील ने बताया कि रितू की छह साल पहले गौरव से शादी हुई थी।

- उनके दो बेटे अजय (5) और ग्यारह महीने का बेटा राघव है।

- गौरव एससीडी कॉलेज के पास एक गारमेंट शॉप पर नौकरी करता है। रितू के ससुराल वाले दूसरे घर में रहते हैं।

- आरोपी ससुराल वाले अकसर उनके घर पर आते जाते थे। गौरव सुबह काम पर चला जाता था।

- इस कारण रीतू घर पर अकेली होती थी। इसी वजह से वह घर का मेन गेट अंदर से बंद रखती थी।

- जब ससुराल वाले आते तो ऊपर के पोर्शन पर रहने के कारण रितू को गेट खोलते समय देरी जाती थी।

- इस वजह से दोनों आरोपी उसे गालियां देते और मारपीट करते रहते थे।

रितू को पसंद नहीं करते थे ससुराल वाले

- गौरव ने बताया कि उसके पिता कुंदन लाल, भाई कमल और मां रितू को पसंद नहीं करते थे।

- इस कारण छोटी-छोटी बात पर अकसर उसके साथ मारपीट करते रहते थे।

- शुक्रवार की सुबह गौरव ने बच्चों की दवा लेने के कारण काम पर लेट जाना था।

- सुबह सवा कुंदन लाल, कमल और उसकी मां उनके घर आ गए। उन्होंने गेट खटखटाया।

- गौरव ने ऊपर से देखा कि उसके माता-पिता आए हैं और वह नीचे गेट खोलने चला गया।

- थोड़ी देर होने के कारण गेट खोलते ही उन्होंने गौरव को गालियां देनी शुरू कर दीं।

दोनों को मार देने की धमकियां भी दीं

- आरोपियों ने गौरव और रितू को अश्लील शब्द बोले, जिस कारण उनमें काफी झगड़ा हुआ।

- आरोपियों ने दोनों को मार देने की भी धमकियां दीं। इसी बात से परेशान होकर रितू ने फिनायल की बोतल उठाई और कमरे में जाकर पी ली।

- गौरव जब कमरे में गया तो रितू के मुंह से झाग निकलती देख उसे तुरंत अस्पताल ले गया।

- वहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन सभी आरोपी घर को ताले लगाकर फरार हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें