अकेली पाकर चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, दरिंदा गिरफ्तार



अकेली पाकर चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, दरिंदा गिरफ्तार
 
अकेली पाकर चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, दरिंदा गिरफ्तार

कोटा. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक ने चार साल की मासूम से घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घरवालों को देर रात इसका पता चला तो उन्होंने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।




थानाधिकारी जयप्रकाश बेनीवाल ने बताया कि विज्ञान नगर क्षेत्र स्थित एक मकान के तीन कमरों में अलग-अलग किराएदार रहते हैं। एक परिवार की महिला शुक्रवार दोपहर अपनी 6 साल की बेटी को स्कूल से लेने गई थी।




घर पर उसकी 4 साल की दूसरी बेटी अकेली थी। उसी समय दूसरे कमरे में रहने वाला युवक उसके कमरे में गया और मासूम से दुष्कर्म किया।




जब महिला बच्ची को लेकर घर लौटी तो छोटी बेटी ने पेटदर्द की शिकायत की, लेकिन मां ने ध्यान नहीं दिया। रात को मजदूरी कर लौटे पिता को बेटी ने पेटदर्द के बारे बताया तो वह उसे पास की डिस्पेंसरी में ले गया।




वहां इलाज के दौरान नर्स ने बच्ची को देखा तो उसके रक्त बहता दिखा। उसने बच्ची के साथ गलत काम होने की जानकारी दी। इसके बाद बालिका की एक निजी अस्पताल में जांच करवाई गई। इसके बाद परिजन देर रात विज्ञान नगर थाने पहुंचे।

सीआई जयप्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पोक्सो व दुष्कर्म में मामला दर्ज किया। बालिका का मेडिकल करवाया गया।




आरोपित मध्यप्रदेश के खड़ीपुर निवासी मजदूर युवक दौलत सुमन (22) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

टिप्पणियाँ