शनिवार, 29 अक्तूबर 2016

गुड़गांव मेट्रो स्टेशन पर लड़के ने महिला पर चाकू से 8 वार किए, मौत- आरोपी अरेस्ट

गुड़गांव मेट्रो स्टेशन पर लड़के ने महिला पर चाकू से 8 वार किए, मौत- आरोपी अरेस्ट
गुड़गांव मेट्रो स्टेशन पर लड़के ने महिला पर चाकू से 8 वार किए, मौत- आरोपी अरेस्ट

गुड़गांव.यहां के एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को एक लड़के ने महिला की चाकू माकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर 8 वार किए। घटना के बाद आरोपी भागा नहीं। लोगों ने उसकी काफी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की उम्र 28 जबकि महिला की उम्र 34 साल बताई गई है। महिला दिल्ली के ही एक पार्लर में काम करती थी।अफेयर से जुड़ा है मामला...

- पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 9 बजे शिलांग की रहने वाली 34 वर्षीय पिंकी दिल्ली जाने के लिए एमजी रोड मेट्रो स्टेशन जा रही थी।

- तभी गुड़गांव के राजीव नगर निवासी ऑटो ड्राइवर जितेंद्र(28) उसका पीछा करते हुए मेट्रो स्टेशन में पहुंच गया।

- इस दौरान उनसे मेट्रो स्टेशन में महिला का रास्ता रोक लिया और फिर दोनों के बीच बहस भी हुई। इसके बाद उस पर चाकू से कई वार किए।

- पिंकी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

- मेट्रो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेंद्र ने ने बताया कि हमलावर जितेंद्र यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला है।

- उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले ही दोनों के बीच जान पहचान हुई थी।

- महिला की कुछ साल पहले शादी हुई थी लेकिन उसने अपने पति को छोड़ दिया था और किसी दूसरे के साथ रहती थी।

आरोपी का भी चल रहा इलाज

- आरोपी जितेंद्र को आसपास के लोगों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

- जितेंद्र को पुलिस ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें