शुक्रवार, 30 सितंबर 2016

झील में इस हाल में मिली BF और GF की लाश, रुमाल से बांध रखे थे हाथ



झील में इस हाल में मिली BF और GF की लाश, रुमाल से बांध रखे थे हाथ
 #Breakingnews, #latest news, News, rajasthan news,
अलवर। एक प्रेमी जोड़ा यहां पर्यटन स्थल सिलीसेढ़ झील में एक साथ कूद कर जान दे दी। शुक्रवार सुबह-सुबह दोनों की लाश मिली है। दो दिन पुरानी बताई जा रही बॉडी में युवक और युवती के हाथ एक-दूसरे से बंधे हुए थे। दोनों अच्छे परिवारों से हैं। पुलिस इस तरह बता रही है मामला...
- युवक-युवती की ये लाशें एक साथ सिलीसेढ़ झील के पाल वाले हिस्से में मिली हैं।
- अलवर के सदर थाना पुलिस को सुबह दो लाशों के झील में अतराने की सूचना गांव के ही कुछ लोगों ने दी।
- इसके बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो पानी में दोनों के कुछ-कुछ हिस्से नजर आ रहे थे।
- पुलिस ने गोताखोरों को पानी में उतारा, लेकिन एक-एक कर लाशों को बाहर नहीं निकाला जा सका।
- दोनों को बाहर निकालने में खासी मशक्कत हो गई।
दोनों ने एक-दूसरे से हाथ बांध कर लगाई थी छलांग
- जब गोताखोर पानी में उतरे तो पता चला कि दोनों ने एक-दूसरे के हाथ बांधकर ही छलांग लगाई है।
- पुलिस के अनुसार लड़की अलवर के रणजीत नगर की मेघा शर्मा थी, लेकिन लड़के की शिनाख्त फिलहाल नहीं हुई है।
- सदर थाना प्रभारी कैलाश चौधरी के अनुसार लड़की मेघा शर्मा की उम्र 18 साल थी। लड़का 20 से 21 साल का था।
- जहां से शव निकाले गए हैं, उसी पाल के पास एक पल्सर बाइक भी खड़ी मिली है, जिसे भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है।
- लड़के और लड़की ने एक-दूसरे को रूमाल से बांध रखा था।
- पुलिस भी प्रारंभिक रूप से प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है, लेकिन कब से ये रिलेशन थे, दोनों के बीच किस तरह का व्यवहार था। परिवार के साथ कैसे रिलेशन थे, ये लड़के की शिनाख्त होने पर पता चल पाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें