गुरुवार, 1 सितंबर 2016

2 गोली खाकर शहीद हुआ चूरू का राजेन्द्र सिंह, शहीद का बेटा बोला-'मैं भी बनूंगा फौजी'

2 गोली खाकर शहीद हुआ चूरू का राजेन्द्र सिंह, शहीद का बेटा बोला-'मैं भी बनूंगा फौजी'


सालासर (चूरू). वीरों की भूमि शेखावाटी का एक और बेटा देश के लिए शहीद हो गया। यह बेटा था चूरू जिले के गांव राजियासर का राजेन्द्र सिंह। राजपुताना राइफल्स का यह जवान जम्मू कश्मीर में नौसेरा क्षेत्र के अखनूर सेक्टर पर तैनात था।




वहां 30 अगस्त को पेट्रोलिंग के दौरान 2 गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुआ। गुरुवार को पैतृक गांव राजियासर में राजकीय सम्मान इनकी अंत्येष्टि की गई। इस बहादुर बेटे के अंतिम दर्शन करने और इसे विदाई देने के लिए पूरा शेखावाटी उमड़ा। ...आगे की स्लाइड्स में देखें अधिक तस्वीरें

----

-बुधवार को राजेन्द्र के शहीद होने की सूचना मिलने पर गांव शोक में डूब गया। शहीद की पार्थिव देह गुरुवार सुबह गांव लाई गई।

-पार्थिव देह घर पहुंची तो उनके अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

-शहीद का दिपेन्द्र सिंह 10वीं में पढ़ता है। एक बेटी है दिव्या। पिता की शहादत पर गर्व करते हुए बेटे ने भी फौजी बनने की इच्छा जताई।

-राजेन्द्रसिंह एक महीने की छुट्टी लेकर 15 जुलाई को गांव आया था। रक्षा बंधन व कृष्ण जनमाष्टमी मनाकर 26 अगस्त को वापस गया था।

-30 अगस्त की दोपहर को पेट्रोलिंग के दौरान हुई फायरिंग में एक गोली राजेन्द्र की गर्दन व दूसरी सिर में लगी।

-राजपुताना राइफल्स 13 जवानों व राजस्थान पुलिस के 11 जवानों ने शहीद राजेन्द्र सिंह को सलामी दी।

-राजेन्द्र के पिता भागीरथ सिंह व माता सुप्यार कंवर वृद्ध है। दोनों ने बेटे की शहादत पर गर्व जताया।

-1 जुलाई 1984 जन्मे लांस नायक राजेन्द्रसिंह 13 साल पहले 21 जनवारी 2003 को सेना में भर्ती हुए थे।




---------




एक भी विधायक नहीं पहुंचा

राजस्थान सरकार को दो मंत्री देने वाले चूरू जिले से एक भी मंत्री/विधायक राजेन्द्र की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। जनप्रतिनिधियों की शहीद बेटे की प्रति बेरुखी गांव में चर्चा का विषय रही। वहीं चूरू जिला कलक्टर ललीत गुप्ता, पुलिस अधिक्षक राहुल बारहठ, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, सुजानगढ़ एडिश्रल एसपी योगेन्द्र फौजदार, डिप्टी हुनमान कविया, सालासर थानाधिकारी बलराजसिंह मान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, सुजानगढ़ प्रधान गणेश ढाका, अभिनेष महर्षि, नरेश गोदारा, हिम्मतसिंह मालासी, जितेन्द्रसिंह व मनीष रिणवां समेत अनेक लोगों ने शहीद की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें