गुरुवार, 18 अगस्त 2016

पूर्णिमा पे ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर ने तुलसी के पौधे वितरण किये

 पूर्णिमा पे ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर ने तुलसी के पौधे वितरण किये 


जैसलमेर आम जन को पर्यावरण और संस्कृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को पूर्णिमा के दिन ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर द्वारा धार्मिक मान्यता के पौधे तुलसी का वितरण किया गया ,ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र सिंह परिहार ने बताया की ग्रुप द्वारा शीघ्र जैसलमेर में पर्यावरण के प्रति आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से नीम महोत्सव का शुभारम्भ किया जायेगा ,इससे पहले पेड़ पोधो का धर्मी ,सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्त्व आम जन को समझने और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मलका प्रोल ,गफ्फूर भत्ता ,माली पड़ ,इलाको में तुलसी के पौधे ग्रुप सदस्यो द्वारा आम जन को वितरित किये गए ,लोगो में तुलसी के पोधो के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया ,इस अवसर पर पार्षद पर्वत सिंह भाटी ,जितेंद्र खत्री ,जाकिर हुसैन ,संजय सिंह राहड़ ,नविन वाधवानी ,महेन्द्र सिंह चौहान सहित ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे ,तुलसी के पोधो के प्रति महिलाओ में उत्साह देखा गया ,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें