सोमवार, 29 अगस्त 2016

जैसलमेर नीम महोत्सव सकारात्मक पहल जिला प्रमुख

जैसलमेर नीम महोत्सव सकारात्मक पहल जिला प्रमुख


जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवाचार की प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा मारवाड़ी महासभा के तत्वाधान में सोमवार को गुलाब सागर ठिकाने नीम महोत्सव का आगाज़ मठाधीश ब्रह्मपुरी जी महाराज के पावन सानिध्यय में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल नगर परिषद् सभापति कबिता कैलाश खत्री,विक्रम सिंह नाचना,डॉ अशोक तंवर,उप सभापति रमेश जीनगर,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,अध्यक्ष मुकेश गज्जा के सानिध्य में नीम के पोधे लगाकर आगाज़ किया।


प्रति दिन ब दिन जागरूकता बढाती जा रही हैं ,शुक्रवार को नीम अभियान से शिव गुलाब सागर में आयोजित नीम महोत्सव में नीम लगाकर अभियान को गति दी ,अतिथियों ने अपने हाथो से नीम के पौधे रोपित किये ,पुरे परिसर में नीम लगाने का मशवरा अध्यक्ष को दिया।अभियान में हरिद्वार अखाड़े से आये नागा बाबा साधुओ ने भी नीम के। पोधे लगाये।

आयोजित नीम महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा की ग्रुप फॉर पीपुल्स ,मारवाड़ी महासभा को लखदाद हैं की उन्होंने रेगिस्तानी इलाके में नीम लगाने के लिए नीम महोत्सव का आगाज़ किया ,निसंदेह नीम एक औषधीय पौधा हैं जिसमे गुणों की खान मौजूद हैं ,रेगिस्तान में सर्वाधिक और आसानी से पनपने वाला नीम ही हैं ,उन्होंने कहा की ग्रुप के एक व्यक्ति एक नीम अभियान पुरे राजस्थान को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति लोगो को जागरूक कर नई इबादत लिख रहा हैं ,उन्होंने कहा की सकारात्मक सोच के साथ इस इलाके में बहुत बदलाव लाया जा सकता हैं ,उन्होंने कहा की नीम महोत्सव से जुड़ कर मुझे आत्मसंतुष्टि मिली ,इस हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया ,समारोह को संबोधित करते हुए सभापति कविता खत्री ने ग्रुप के कार्यक्रमो की रूप रेखा तथा नीम महोत्सव के सफल क्रियान्विति की योजना पर चर्चा की ,उन्हों कहा की नीम महोत्सव के जरिये आज जन को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक किया जाए।कार्यक्रम म को संबोधित करते हुए विक्रम सिंह नाचना ने कहा की ग्रुप जिले में हरीतिमा के लिए सतत प्रयास करेगा ,नीम महोत्सव लगातार चलेगा ,इन्होंने ने कहा की नीम का अपना महत्व हैं लोगो की जागरूकता नीम के प्रति लगातार बढ़ रही हैं ,पर जिले में पौधे ही उपलब्ध नही ,वन विभाग को नीम के पौधे तैयार कर इस सहयोग करना चाहिए ,कार्यक्रम में भंवर सिंह साधना,दलवीर सिंह भाटी,आनंद व्यास,अनिल शर्मा,देवेन्द्र परिहार,जितेंद्र खत्री,पर्वत सिंह भाटी,डॉ हितेश चौधरी ,सुभान चनिया ,संजय सिंह राहड़,राजेन्द्र सिंह चौहान,अविनाश बिस्सा,जितेंद्र सिंह सेम,सनोफर अली,अमरसागर सरपंच लता माली,अमित व्यास,गजेन्द्र सिंह,नवीन वाधवानी,सहित ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें