शुक्रवार, 5 अगस्त 2016

बीकानेर पीबीएम से 302 का बंदी फरार

बीकानेर पीबीएम से 302 का बंदी फरार

पीबीएम अस्पताल में भर्ती 302 में सजायाफ्ता कैदी चालानी गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया।कैदी के फरार होने की सुचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कम्प मच गया।

जानकारी के अनुसार बीकानेर केंद्रीय कारागृह में 302 के मामले में सजा काट रहा संदीप जाट उर्फ मुन्ना पीबीएम के जेड वार्ड में भर्ती था। गुरुवार देर रात वह चालानी गार्ड को चखमा देकर फरार हो गया। चालानी गार्ड ने उसे बेड पर नहीं देखा तो कुछ देर इंतजार किया। पर उसके नहीं लौटने  पर उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन मुन्ना का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सुचना मिलने पर चालानी गार्ड के इंचार्ज अरुण मिश्रा पीबीएम अस्पताल पहुंचे।  वार्ड-वार्ड की तलाश की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें