शनिवार, 13 अगस्त 2016

जैसलमेर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम



जैसलमेर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम



जैसलमेर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह 2016 दिनाॅक 15.08.2016 को जिले में उत्साह के साथ मनाने हेतु पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर गौरव यादव के आदेशानुसार जिले में स्वतंत्रता दिवस 2016 के आयोजन पर विषेष सुरक्षा प्रबन्ध कडे किये गये। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर जिला मुख्यालय पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमांे के दौरान सुरक्षा बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर सज्जनसिंह के निर्देशन में लगभग 300 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ-साथ सम्पूर्ण जिले स्वतंत्रता दिवस के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिले के समस्त वृताधिकारियों/थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये। शहर जैसलमेर में कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस मोबाइ्रलों की व्यवस्था की गई जोकि सम्पूर्ण शहर में अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करती रहेगी तथा संदिग्धों पर नजर रखेगी। समारोह स्थल के आस-पास हाईराईज पाईन्ट्स पर हथियारबद्ध जाब्ता को तैनात किया गया है।

सादा वस्त्रधारी स्टाफ: -प्रभारी जिला विषेष षाखा को स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रमों के दौरान कार्यक्रम स्थल गुप्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा शहर में अपने स्टाॅफ को आसूचनाएॅ संकलन करनेे ,संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व उनकी गतिविधी व योजना बाबत् जानकारी हासिल करने हेतु निर्देशित किया गया तथा किसी प्रकार की अवाॅछनीय गतिविधि प्रकाष में आने पर उच्चाधिकारियों को अवगत करने के निर्देश दिये गये।

यातायात व्यवस्था:- स्वतंत्रता दिवस के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सृदृढ बनाये रखने हेतु यातायात व्यवस्था के प्रभारी आवडदान उप निरीक्षक यातायात शाखा, जैसलमेर की वाहनों के पार्किग की व्यवस्था सुचारू रूप से कि जाये ताकि यातायात में कोई बाधा ना आये ।

पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर द्वारा समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था की पालना करे तथा पुलिस को स्वतंत्रता दिवस के दौरान कानून एवं शंाति व्यवस्था बनाये रखने हेतु हरसम्भव सहयोग करे इसके साथ-साथ यह भी ध्यान देवे कि आप के नजदीक कोई लावारिस वस्तु जैसे काफि समय से खडी कोई वाहन, साईकिल या अन्य कोई सामान जैसे खिलोना, सुटकेस या अन्य कोई लावारिस सामान पडा हो तो उसको छुऐ नहीं उसकी सुचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाना/चैकी या पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 02992-252100, 100 पर देवे। इसी प्रकार कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सुचना पुलिस को देवे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें