शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

फलोदी /जोधपुर। स्कूल की दीवार धराशायी, हादसा टला

फलोदी /जोधपुर। स्कूल की दीवार धराशायी, हादसा टला


फलोदी/जोधपुर

शहर के सुभाष रोड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, उम्मेदपुरा की एक दीवार गुरुवार शाम धमाके के साथ धराशायी हो गई। दीवार का मलबा गिरने से क्षेत्रवासी खौफजदा है। इस दौरान विद्यालय के निकट खड़ी एक स्कूटी मलबे में दब गई। गमीनत रही कि हादसा विद्यालय समय के दौरान नहीं हुआ। इस हादसे में आस-पास के घरों में रहने वाले लोग बाल-बाल बच गए। विद्यालय धराशायी होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पंहुची।

स्कूल की दीवार धराशायी, हादसा टला

आज शाम करीब 8 बजे राउप्रावि, उम्मेदपुरा के मुख्य द्वार की ऊपरी दीवार अचानक धराशायी हो गई, जिससे मलबा नीचे गिरने से हुए धमाके बाद क्षेत्रवासी सहम से गए। साथ ही विद्यालय के धराशायी होने का अंदेशा बना हुआ है। (निसं)

...इधर मकान की छत धराशायी
शहर के लटियाल मंदिर के निकट गुरुवार शाम को एक मकान में स्टोर रूम की छत अचानक धराशायी हो गई। जिससे वहां रखी किराणा सामग्री व अन्य सामान मलबे में दब गया। संयोग से कोई जनहानि नहीं हुई।

लटियाल मंदिर के निकट महेशकुमार थानवी के मकान में बने स्टोर रूम की छत की छत एकाएक धसककर नीचे गिर गई। जिससे स्टोर रूम में रखी किराणा सामग्री, पंखे आदि मलबे में दब गए। छत गिरने से हुए धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। (निसं)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें