शनिवार, 2 जुलाई 2016

सियाणा (जालोर). नहीं रहे जैनाचार्य रविन्द्र सुरीश्वर महाराज



सियाणा (जालोर). नहीं रहे जैनाचार्य रविन्द्र सुरीश्वर महाराज
नहीं रहे जैनाचार्य रविन्द्र सुरीश्वर महाराज

आचार्य विजय रविन्द्रसुरी महाराज का गुजरात के दाहोद स्थित महावीर अस्पताल में देहांत हो गया। अचानक देहांत की खबर सुनते ही जालोर समेत जैन समाज में शोक की लहर छा गई हैं।

जैन संघ सियाणा ने बताया कि आचार्य का जन्म जालोर जिले के सियाणा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम मगराज पोरवाल व माता का नाम रत्ना बहन था। छोटेे भाई मोहनलाल व एक बहन थी। जयन्त सेन सुरीश्वर की ओर से माता रत्ना बहन ने भी सांसारिक जीवन त्याग दीक्षा ग्रहण की व पीयुषलत्ता श्रीजी बनी। भाई मोहनलाल भी सांसारिक जीवन त्याग ज्योतिष सम्राट ऋषभचन्द्र विजय बने, जो वर्तमान में मोहनखेड़ा में विराजमान हैं। दिवंगत रविन्द्रसुरी महाराज ने सियाणा की भूमि पर गुरु विद्या चंद्र सुरीश्वर महाराज से दीक्षा ग्रहण की थी। बाद में भीनमाल में हेमेन्द्र सुरीश्वर के पटधर बने।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें