शनिवार, 30 जुलाई 2016

हनुमानगढ़.नाजायज संबंधों ने खत्म किया परिवार, प्रेमी संग मिल विवाहिता ने पति व दो बच्चों को मौत के घाट उतारा



हनुमानगढ़.नाजायज संबंधों ने खत्म किया परिवार, प्रेमी संग मिल विवाहिता ने पति व दो बच्चों को मौत के घाट उतारा


नाजायज संबंधों के चलते जंक्शन स्थित हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार रात विवाहिता ने प्रेमी के संग मिलकर अपने ही बच्चों का गला रेत डाला। पति का भी कत्ल कर शव संदूक में बंद कर दिया। आरोपित प्रेमी की पत्नी ने इस हत्याकांड का राज खोला तो शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। दोपहर को पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर विवाहिता व उसके प्रेमी को हरियाणा के अबूबशहर इलाके से दबोच लिया।

नाजायज संबंधों ने खत्म किया परिवार, प्रेमी संग मिल विवाहिता ने पति व दो बच्चों को मौत के घाट उतारा






प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभुदयाल यादव (45) हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में आजाद वाटिका के पास पत्नी रीमा यादव (40) व पुत्री ज्योति (13) तथा पुत्र दीपक (10) के साथ किराए के मकान में रहता था। वह मूलत: बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला था। हनुमानगढ़ में पिछले कई वर्षों से रहकर डबल रोटी बेचने का काम करता था। रीमा यादव के सुनील यादव (35) निवासी रीको, जंक्शन के साथ लंबे समय से अवैध संबंध थे।








वह शंभुदयाल के घर आता-जाता रहता था। दोनों के अवैध संबंधों की खबर रीमा तथा सुनील यादव के परिवारों को थी। लेकिन शंभुदयाल की रोकटोक उनको खटकती थी। इसलिए दोनों ने मिलकर बुधवार रात गला काटकर उसकी हत्या कर दी। शव को घर में ही संदूक में डालकर ऊपर रजाइयां रख दी। जब शव से बदबू उठने लगी तो ज्योति व दीपक को संदेह हुआ। दोनों ने माता से पिता के संबंध में पूछा। इसलिए आरोपितों ने बच्चों को भी रास्ते से हटाकर भागने का प्लान बनाया और शुक्रवार रात उनको नशे की गोलियां खिलाकर गला काट दिया।









पत्नी ने खोला राज

आरोपित सुनील यादव शुक्रवार शाम को अपनी पत्नी नीलम यादव व बच्चों मानसी व सौरभ को लेकर शंभुदयाल यादव के घर गया। उनको बताया कि वहां खाने का निमंत्रण है। वहां पहुंच जब आरोपित सुनील यादव ने अपने बच्चों को नशे की गोलियां खिलानी चाही तो नीलम यादव को संदेह हो गया। दोनों में काफी बहस हुई। फिर वह अपने दोनों बच्चों को लेकर वहां से घर लौट गई। जब रात-भर पति सुनील यादव घर नहीं आया तो ससुर अशरफी यादव को पूरी घटना बताई। शनिवार सुबह अशरफी यादव अपने पुत्र व अन्य को लेकर हाऊसिंग बोर्ड स्थित शंभुदयाल यादव के घर पहुंचा। वहां ज्योति व दीपक के शव देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।






बदबू से संदेह



सूचना मिलने पर एसपी भूवनभूषण यादव, डीएसपी अत्तरसिंह पूनिया व जंक्शन थाना प्रभारी रणवीरसिंह मीणा मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों के शवों को मोर्चरी पहुंचा कर मौका मुआयना किया। इस दौरान घर से भयंकर बदबू आ रही थी। ऐसे में पुलिस को संदेह हुआ।




जब कमरे में रखे संदूक को खोला तो उसमें शंभुदयाल का शव मिला। बदबू से पुलिस व आसपास के लोगों की हालत खराब हो गई। पुलिस ने मुश्किल से उसे वाहन में रखवा जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें