शनिवार, 30 जुलाई 2016

हिरण को बचाने के लिए शिकारी से भिड़ गई महिला, जान पर बन आई फिर भी शिकारी को हिरण पकड़ने नहीं दिया, पढ़ें साहसिक महिला के बारे में

हिरण को बचाने के लिए शिकारी से भिड़ गई महिला, जान पर बन आई फिर भी शिकारी को हिरण पकड़ने नहीं दिया, पढ़ें साहसिक महिला के बारे में




जोधपुर. जिले के एक गांव में विश्नोई समाज की महिला हिरण को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर शिकारी से भिड़ गई। घायल होने के बावजूद उसने हिरण को उसके चंगुल से बचा लिया। फलोदी के निकट खेत में शिकारी की तरफ से लगाए गए पिंजरे में गुरुवार शाम एक हिरण फंस गया। फंसने के बाद उसके चिल्लाने से खेत में काम कर रही महिला सायरी देवी का ध्यान उस तरफ गया। सायरी देवी भागकर हिरण की तरफ गई तो देखा कि गांव का ही शिकारी शैतान सिंह उसे मारने का प्रयास कर रहा है। महिला ने शिकारी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और हिरण को मुक्त कर दिया। इसके बाद शिकारी ने उस पर हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद उसने शिकारी को फिर से हिरण को नहीं पकड़ने दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में विश्नोई समुदाय के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने फरार शिकारी को गिरफ्तार करने की मांग की।
hiran

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें