शनिवार, 2 जुलाई 2016

कोटा.हम्माल की निर्मम हत्या, सीने पर 21 व पेट पर चाकू से किए 16 वार



कोटा.हम्माल की निर्मम हत्या, सीने पर 21 व पेट पर चाकू से किए 16 वार
हम्माल की निर्मम हत्या, सीने पर 21 व पेट पर चाकू से किए 16 वार

कोटा. उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को बदमाशों ने एक हम्माल की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर चाकू के तीन दर्जन से अधिक घाव हैं।

हत्या कर शव रेलवे लाइन के आगे झाडि़यों में पटक दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की है।

उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बॉम्बे योजना निवासी सत्तार खान (35) भामाशाहमंडी में हम्माली और ठेकेदारी करता था।

वह शुक्रवार रात करीब दस बजे बाइक से अपने एक मुनीम को छोड़ने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन रात भर उसका इंतजार करते रहे।

सुबह संजय नगर पुलिया के नीचे रेलवे अप लाइन के आगे झाडि़यों में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां देखा तो एक व्यक्ति मृत पड़ा था।

उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। पुलिस ने शव को मोर्चरी रखवाया। बाद में सत्तार के रूप में उसकी पहचान हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतक की छाती पर 21 व पेट पर 16 घाव हैं। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें