शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016

आइये हम सब मिलकर जैसलमेर को खूबसूरत बनाए ,श्रमदान करे ,आप भी , ग्रुप फॉर पीपुल्स का नेहरू पार्क में श्रमदान शनिवार को

आइये हम सब मिलकर जैसलमेर को खूबसूरत बनाए ,श्रमदान करे ,आप भी ,

ग्रुप फॉर पीपुल्स का नेहरू पार्क में श्रमदान शनिवार को 


जैसलमेर सामाजिक सरोकार और नवाचार का प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर विंग द्वारा स्थानीय नेहरू पार्क में तीस अप्रैल शनिवार को श्रमदान किया जायेगा ,श्रमदान कार्यक्रम प्रभारी अनिल शर्मा ने बताइए की स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को हनुमान सर्किल के पास स्थित नेहरु पार्क पर ग्रुप फॉर पीपुल्स के कार्यकर्त्ता श्रमदान करेंगे ,उन्होंने बताया की श्रमदान प्रातः सात बजे से आरम्भ होगा ,उन्होंने बताया की शहर के ह्रदय स्थल पर स्थापित इस पार्क में श्रमदान के साथ जसके जीर्णोद्धार के प्रयास किये जायेंगे ,इस पार्क को आम जन के लिए पर्थ विकसित करने की मांग रखी जाएगी ,उन्होंने बताया की श्रमदान में नगर परिषद जैसलमेर ,जिला प्रशासन और जिला पुलिस प्रशाशन का भी पूरा सहयोग रहेगा ,. श्रमदान  को लेकर समस्त तैयारियां कर दी गयी हैं तथा सदस्यों को इसकी जिम्मेदारी दे दी गयी हेह ,उन्होंने बताया ग्रुप के दलवीर सिंह भाटी ,हरीश धंदे ,आनंद व्यास ,मुकेश गज्जा ,भंवर सिंह साधना ,देवेन्द्र परिहार ,शरद भाटिया ,विवेक भाटिया सतयजीत खत्री ,जितेन्द्र खत्री ,पुखराज सोनी ,पंकज तंवर ,पर्वत सिंह भाटी ,जोरावर सिंह तंवर ,रवि टिलवानी ,जितेन्द्र सिंह भाटीसेम ,राजेंद्र सिंह चौहान ,राहुल जैन ,दलपत मेघवाल ,अनिमेष भाटिया ,सनोफर अली ,विक्रम तंवर ,सहित कई कार्यकरताओ को जिम्मेदारी दी गयी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें