शुक्रवार, 1 अप्रैल 2016

'बालिका वधू' के रुप में चर्चित प्रत्युषा बनर्जी ने की खुदकुशी -

'बालिका वधू' के रुप में चर्चित प्रत्युषा बनर्जी ने की खुदकुशी
-  

 टीवी जगत के चर्चित टीवी शो 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है।





शुक्रवार रात मुंबई के कांदीवली स्थित अपने फ्लैट में एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी फांसी के फंदे पर झूलती पाई गई। उन्हें गंभीर हालत में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।




वो रिअलिटी टीवी शो बिग बॉस की प्रतिभागी भी रह चुकी थीं। टीवी जगत में प्रत्युषा की गिनती बोल्ड एक्ट्रेस में की जाती रही है। हालांकि इन दिनों उनका अफेयर राहुल सिंह के साथ चल रहा था।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें