शनिवार, 2 अप्रैल 2016

रिश्तों पर वार : जीजा ने साले को चाकू मार किया घायल

रिश्तों पर वार : जीजा ने साले को चाकू मार किया घायल


कोटा. किशोरपुरा थाना क्षेत्र स्थित शिवचौक साजी देहड़ा में शुक्रवार को जीजा ने अपने ही साले पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस सम्बंध में शिवचौक निवासी राजकुमार सुमन ने थाने में मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया कि वह शुक्रवार को बहन सुनीता के घर गया था।

उसने सुनीता से खाना खाने के लिए घर चलने को कहा। इस पर जीजा ग्यारसीलाल गुस्सा हो गया और बहन से मारपीट करने लगा।

बीच बचाव किया तो ग्यारसीलाल ने राजकुमार पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें