गुरुवार, 31 मार्च 2016

कोलकाता।कोलकाता में बड़ा हादसा, 10 की मौत, 100 लोगों के दबे होने की आशंका



कोलकाता।कोलकाता में बड़ा हादसा, 10 की मौत, 100 लोगों के दबे होने की आशंका


पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक फ्लाईओवर गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोगों की दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए है और उन्होंने कार्य तेजी से शुरू कर दिया है।

ये हादसा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार उत्तरी कोलकाता के गणेश टॉकीज के पास निर्माणधीन फ्लाईओवर अचानक धराशायी हो गया है। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों की दबे होने की आशंका है।

हादसे की वजह से उत्तरी कोलकाता में भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया है। निमार्णधीन फ्लाईओवर का निर्माणकार्य बीते कई सालों से चल रहा था। राज्य में दो सरकारें बदल गईं लेकिन इसका निर्माण कार्य खत्म नहीं हुआ।

राजनाथ ने जताया दु:ख

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कोलकाता में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के ढहने से कई लोगों के मारे जाने पर दु:ख जताया हैं। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की टीमों को घटनास्थल की तरफ रवाना किया गया है।




राजनाथ ने ट्वीट किया, 'कोलकाता में हुई दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दु:ख हुआ है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैंने एनडीआरएफ के महानिदेशक से इस बारे में बात की। एनडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें