गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016

कामां. भरतपुर.लड़की छेडऩे पर दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग, दो गंभीर रूप से घायल



कामां. भरतपुर.लड़की छेडऩे पर दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग, दो गंभीर रूप से घायल


कैथवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव घोघोर में गुरुवार सुबह लड़की से छेड़छाड़ के मामले ने उग्र रूप धारण कर लिया। दो पक्षों में हुए झगड़े में जमकर फायरिंग हुई। इसमें छर्रे लगने से आठ जने घायल हो गए।

घटना में गंभीर रूप से घायल दो युवतियों को इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल रैफर किया है, जबकि अन्य घायलों को सीकरी अस्पताल में भर्ती कराया है।

उधर, घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ऐतियातन के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर कामां सीओ राजपाल गोदारा ने पहुंच स्थिति का जायजा लिया।

एएसआई धनपत सिंह ने बताया कि गांव घोघोर के फकरू पुत्र लल्लू पक्ष रात में परिवार की लड़की से छेड़छाड़ को लेकर शिकायत करने दूसरे पक्ष इरफान पुत्र आमीन के यहां शिकायत करने गया था।

यहां दोनों के बीच विवाद होने पर झगड़ा हो गया। देखते-देखते झगड़े ने उग्र रूप धारण कर लिया और फायरिंग हो गई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भोजाराम मय जाब्ते पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस ने झगड़े में घायल फकरू की पुत्री पाकीजा (20), फरजाना (19) पुत्री लल्लू व गोहटी (40) पत्नी लड्डू घायल हो गई।

वहीं दूसरे पक्ष के जिले (20) पुत्र आसीन, जुबेर (22) पुत्र सपीक, उसका भाई वाहिद (24), मजादिन (55) पत्नी ईदरीस व हुनीजा (18) पुत्री सपीक घायल हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें