मंगलवार, 16 फ़रवरी 2016

चेन्नई।पृथिका यशिनी बनीं देश की पहली ट्रांसजेंडर सब-इंस्पेक्टर



चेन्नई।पृथिका यशिनी बनीं देश की पहली ट्रांसजेंडर सब-इंस्पेक्टर


कई कानूनी लड़ाईयों के बाद आखिरकार 24 वर्षीय ट्रांसजेंडर पृथिका यशिनी को तमिलनाडु सरकार की ओर से पुलिस उप निरीक्षक पद नियुक्ति का आदेश मिल गया। पृथिका देश की पहली ट्रांसजेंडर पुलिस अधिकारी होंगी। पृथिका को चेन्नई पुलिस आयुक्त स्मिथ सरन की ओर से नियुक्ति का आदेश मिल गया है।

पृथिका जल्द ही पुलिस प्रशिक्षण लेना शुरु करेंगी। पृथिका ने इस संबंध में कहा, 'देश में पुलिस अधिकारी बनने वाली मैं पहली किन्नर हूं। मैं इस नौकरी से बहुत खुश हूं और अच्छा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।' उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद पुलिस अधिकारी बनने का मेरा सपना साकार हो गया।

पृथिका ने कहा कि वो पुलिस सेवा के दौरान महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर लगाम लगाने के लिए काम करेंगी। पृथिका भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस )परीक्षा की तैयारी भी कर रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में मद्रास उच्च न्यायालय ने पृथिका की नियुक्ति के लिए रास्ता साफ करते हुए कहा था कि वह तमिलनाडु पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के योग्य हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें