नसीराबाद वार्ड पंच के पति ने बरामदे में सो रही महिला के साथ किया दुष्कर्म

नसीराबाद वार्ड पंच के पति ने बरामदे में सो रही महिला के साथ किया दुष्कर्म

नसीराबाद निकटवर्ती गांव भटियानी की एक विवाहिता ने गांव के ही युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाए है। पीडि़ता की शिकायत पर नसीबाद सदर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

नसीराबाद सदर थाना पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि वह पति के साथ बाहर मजदूरी का काम करती है। शनिवार को वह भटियानी आई थी जबकि उसका पति रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। वह रात में घर के बरामदे में सो रही थी। इस दौरान देर रात में उसका पड़ोसी रामचन्द्र(30) पुत्र किशन जाट दीवार फांदकर आ गया। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।

उससे बचने का प्रयास किया इसमें उसके गले व कंधे पर चोट आई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर रविवार को चोटों का मेडिकल कराया। आरोपित रामचन्द्र पीडि़ता के पड़ोस में रहता है। वह दूध का व्यवसाय करता है। आरोपित की पत्नी वार्ड पंच है

टिप्पणियाँ