गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016

प्रदेश की 68 हजार छात्राओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार-प्रो. देवनानी



प्रदेश की 68 हजार छात्राओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार-प्रो. देवनानी
कल सभी विद्यालयों में मनाया जाएगा बसंत पंचमी उत्सव
अजमेर, 11 फरवरी। शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कल 12 फरवरी को प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में बसंत पंचमी उत्सव मनाए जाने के निर्देश दिए हैं। इस दिन स्कूलों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं विशेष कार्यक्रम होंगे। साथ ही कल प्रदेश की 68 हजार छात्राओं को गार्गी पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष 44 हजार से अधिक छात्राओं को गार्गी पुरस्कार वितरित किए गए थे। इस वर्ष होनहार छात्राओं की संख्या में करीब डेढ़ गुणा वृद्धि हुई है। इस साल 68 हजार छात्राओं को गार्गी पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कल प्रदेश के सभी स्कूलों में बसंत पंचमी उत्सव मनाया जाएगा। स्कूलों में विद्या की देवी मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें