शनिवार, 27 फ़रवरी 2016

जोधपुर 17 दिन बाद कैदी ने तोड़ी भूख हड़ताल



जोधपुर 17 दिन बाद कैदी ने तोड़ी भूख हड़ताल


केन्द्रीय कारागार जोधपुर में पिछले 17 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे एक कैदी ने शनिवार को समझाइश के बाद हड़ताल तोड़ दी।

जेल अधीक्षक विक्रम सिंह के अनुसार सजायाफ्ता कैलाश मरडि़या (64) सजा में रियायत की मांग कर रहा था। वह पिछले 21 साल से जेल में सजा काट रहा है। करीब डेढ़ साल की सजा बाकी है। वह सजा में रियायत की मांग कर रहा है। इसको लेकर कैदी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी और दस फरवरी से वह अन्न ग्रहण नहीं कर रहा।

शनिवार को जेल अधीक्षक ने उससे समझाइश की और उसकी पत्रावली जयपुर मुख्यालय भेजे जाने के सम्बंध में उसे बताया। इससे वह आश्वस्त हो गया। इसके बाद उसने दलिया खाया। उसकी तबीयत ठीक है। जेल डिस्पेंसरी में प्रतिदिन उसके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें