बुधवार, 27 जनवरी 2016

फरीदाबाद।लेस्बियन लड़कियों ने लिए सात फेरे, बेहोश हुए पिता



फरीदाबाद।लेस्बियन लड़कियों ने लिए सात फेरे, बेहोश हुए पिता


राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र (एनसीआर) फरीदाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक गर्ल स्टूडेंट ने आगरा निवासी सहेली के साथ शादी रचा ली। इस खबर से युवती के परिवार समेत हर कोई सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि शादी की खबर मिलने के बाद लड़की के पिता बेहोश हो गए।

एक हिंदी अखबार की वेबसाइट के मुताबिक फरीदाबाद की पर्वतीया कॉलोनी की रहने वाली पॉलिटेक्निक की स्टूडेंट ने आगरा में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाली लड़की से शादी कर ली है। शादी के लिए लड़की ने घर भी छोड़ दिया था।

READ: 10 हजार उधार लेकर इस भारतीय ने शुरू किया था बिजनेस, कैसे बने दुनिया के टॉप रईस

कैसे हुआ खुलासा?

दरअसल फरीदाबाद की रहने वाली स्टूडेंट ने सहेली से शादी के लिए 8 जनवरी को घर से चल गई थी। परिवारवालों ने उसे ढूढने की कोशिश की। नहीं मिलने पर लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। स्टूडेंट की फोन की लोकेशन ट्रैक करने के बाद उसके आगरा में होने की जानकारी मिली।

क्या है मामला?

राजकीय पॉलटेक्निक कॉलेज से कंप्यूटर साइंस (फाइनल ईयर) में डिप्लोमा स्टूडेंट की घर के पास रहने वाली एक महिला की रिश्तेदार युवती (25 साल) से दोस्ती हो गई। युवती आगरा के पास देवरी में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है और अक्सर फरीदाबाद आती है। छात्रा आगरा की इस युवती को इसलिए भी पसंद करती थी कि वह लड़कों के स्टाइल में बात करती है और उनके जैसे ही कपड़े भी पहनती है।

बेहोश हुए पिता

पुलिस ने जब लड़की के पिता को यह बात बताई तो वह बेहोश हो गए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि उनकी बेटी ने एक लड़की से शादी कर ली है।

साथ रहने से नहीं रोक सकती पुलिस

जानकारी के मताबिक स्टूडेंट और आगरा की रहने वाली लड़की दो दिन पहले फरीदाबाद पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों के सामने शादी का एफिडेविड सौंपा। पुलिस का कहना है कानूनन समलैंगिक शादी का प्रावधान नहीं है, लेकिन बालिग होने के कारण दोनों को साथ रहने से नहीं रोका जा सकता है।



पहले भी सामने आ चुका है ऐसा ही मामला

इससे पहले मुंबई में फरवरी 2015 में समलैंगिक जोड़े के सात फेरे लेने का मामला सामने आया था। मुंबई के दो समलैंगिक जोड़े ने एक साथ रहने का फैसला किया और मराठी पारंपरिक अंदाज में एक दूसरे से शादी कर ली थी। मुंबई की एलजीबीटी कम्यूनिटी के दो युवाओं मिलिंद और वैभव ने 31 जनवरी 2015 को एक दूसरे से शादी की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें