शनिवार, 26 दिसंबर 2015

कानपुर।पति करता था WIFE SWAPPING! भाई की गर्लफ्रेंड के साथ पत्नी को किया एक्सचेंज



कानपुर।पति करता था WIFE SWAPPING! भाई की गर्लफ्रेंड के साथ पत्नी को किया एक्सचेंज


यूपी के कानपुर में वाइफ स्वैपिंग (पत्नी बदलने) का एक चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक एक्सपोर्टर अपनी पत्नी को फुफेरे भाई के साथ संबंध बनाने के लिए कहता था और खुद भाई की गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाता था। पति की इस हरकत से अजीज होकर पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पीड़ित महिला ने कहा- शादी के बाद शुरू के एक महीने बाद तक तो सब कुछ ठीक था, लेकिन एक दिन छोटी-सी गलती पर उसके पति ने बुरी तरह पीटा। फिर मारपीट का सिलसिला रोज चलने लगा।

कैसे शुरू हुआ यह घिनौना खेल?

पीड़ित महिला ने बताया कि करीब 6 महीने पहले उसका पति उसे लेकर फुफेरे भाई के पास दिल्ली आ गया। यहां रात में दोनों ने खूब शराब पी। इस दौरान पति के भाई की गर्लफ्रेंड भी वहां मौजूद थी। पति ने भाई के साथ सोने की बात कहकर खुद उसकी गर्लफ्रेंड के साथ सोने चला गया। महिला ने कहा कि विरोध करने पर पति शादी तोड़ने और उसे छोड़ने की धमकी देता था। महिला के मुताबिक पिछले 6 महीने के अंदर पति ने कई बार उसे फुफेरे भाई के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने पर मजबूर किया।

READ: ये हैं दाऊद इब्राहिम की बड़ी बेटी, PHOTOS में देंखे डॉन की फैमिली

दोस्त के साथ 3 दिन की थी एक्सचेंज की बात

पीडि़ता ने बताया कि एक महीने पहले कानपुर में एक दोस्त के साथ तीन दिन के लिए वाइफ एक्सचेंज करने की बात कही। इस दौरान वो डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी। विरोध करने पर पति ने उसे इतना पीटा कि बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई। जिसके चलते उसका गर्भपात हो गया। अब वो कभी मां नहीं बन सकती है।

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज की शिकायत

महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चकेरी थाना के एसओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसके पति ने धर्म परिवर्तन कर शादी की थी। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें