शनिवार, 26 दिसंबर 2015

बरेली।दो लड़कियों ने रची सहेली के RAPE की साजिश, बना डाला MMS



बरेली।दो लड़कियों ने रची सहेली के RAPE की साजिश, बना डाला MMS


उत्तर प्रदेश में बरेली के शेरगढ़ क्षेत्र में एक छात्रा से दुराचार करने के बाद उसकी क्लिपिंग इंटरनेट पर डाले जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस मामले में छात्रा की दो सहेलियां भी शामिल बताई जाती हैं जो लड़की को बहला फुसलाकर दुराचार के आरोपी युवक के पास ले गई थीं।

दुष्कर्म का शिकार छात्रा के परिजनों ने पिछले हफ्ते हुई इस वारदात के सिलसिले में अमन नामक आरोपी युवक और एमएमएस तैयार करके इंटरनेट पर क्लिपिंग डालने वाली उसकी दो सहेलियों के खिलाफ थाना शेरगढ़ में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्तव ने शनिवार को यहां बताया कि पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपी लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई लड़कियों में एक की उम्र 15 साल और दूसरी की 16 साल है।

पुलिस उनसे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों लड़कियों ने दुराचार किया वीडियो क्लिपिंग बनाने और उसे इंटरनेट पर डालने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस अब दुष्कर्म के आरोपी 20 वर्षीय युवक अमन की तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें