शुक्रवार, 11 दिसंबर 2015

आबूरोड।नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार



आबूरोड।नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार


नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को गुरुवार को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी भंवरलाल चौधरी ने बताया कि गत 10 नवम्बर को दुष्कर्म की घटना होने की बात सामने आई है।

घटना के बाद मां अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। महीनेभर बाद बुधवार को सदर थाने पहुंची और पूरी कहानी बयां की।

पुलिस ने मां और दुष्कर्म की शिकार बेटी के बयान लेने के बाद मामला दर्ज किया गया। बाद में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें