शुक्रवार, 4 दिसंबर 2015

बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक की खबर का असर।। आयुक्त और सभापति ने शहर के जमादरो से वार्ता की।पहल की



बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक की खबर का असर।।

आयुक्त और सभापति ने शहर के जमादरो से वार्ता की।पहल की


बाड़मेर कल इसी मंच पे नगर परिषद आयुक्त द्वारा अपील करने की बात पर सफाईकर्मियों से वार्ता कर हड़ताल का गतिरोड़ समाप्त करने का लिखा था।आज शाम सभापति लूणकरण बोथरा की पहल पर आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने शहर के सभी जमादरो को बुला कर वार्ता की।।सभापति ने वाल्मीकि समाज से जमादरो के माध्यम से सुलह की पेशकश की शहर के प्रति सफाईकर्मी अपना दायित्व निभाए।हड़ताल ख़त्म कर काम पे लौटे।आयुक्त ने वार्ता के दौरान उन्हें विश्वास दिलाया की उनके अधिकारो का हनन नही किया जाएगा।जनता और शहर के प्रति अपनी जवाबदेही को समझे ।शहर के बिगड़ते हालात के जिम्मेदार न बने।उन्होंने कहा की सफाईकर्मी हड़ताल ख़त्म कर काम पर लौट जाए।।।।

साथ ही हिदायत दी की यदि काम पे नही लौटे तो गैर हज़ारी दर्ज करने के साथ साथ नोटिस जारी किये जाएंगे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें