शुक्रवार, 11 दिसंबर 2015

जालोर जिला कलक्टर ने की सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे के साथ की परिचर्चा



 
जालोर जिला कलक्टर ने की सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे के साथ की परिचर्चा
जालोर 11 दिसम्बर -जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मजदूर किसाना शक्ति संगठन के संस्थापक सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे के साथ सरकारी योजनाओं में सेवा-डिलीवरी सिस्टम को सुधारने व उसे अंतिम आदमी तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया।

बैठक में निखिल डे ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए डिलीवरी सिस्टम में सुधार लाने के लिए विभिन्न सुझाव दिये जिन पर डाॅ. सोनी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें जिला स्तर पर यथासंभव लागू करने का आश्वासन भी दिया। डाॅ. सोनी ने कहा कि ई-मित्रा को प्रत्येक कार्य की रेट-लिस्ट लगाना अनिवार्य हैं व ऐसा न करने पर उसका लाईसंेस भी रद्द किया जा सकता हैं। ऐसी सेवाऐं जिनका उपयोग अधिकतम होता हैं उन्हें वाॅल पेन्टिंग के रूप मंे भी अंकित करावाया जा सकता हैं।

निखिल डे की अगुवाई में सिविल सोसायटी राज्य के सभी जिलों में 100 दिन की सूचना एवं रोजागार अधिकार अभियान की जवाबदेही यात्रा पर निकला हुआ हैं जहां जनता से सामाजिक सुरक्षा एवं जन सुविधाओं सम्बन्धित शिकायतें ली जा रही हैं एवं सरकारी पोर्टल पर दर्ज भी की जा रही हैं। इसी यात्रा के क्रम में जालोर में तीन दिन की यात्रा पर चारण मल्टीमीडिया वाहन जो कि ‘‘आरटीआई आॅन वहील्स’’ कहलाते हैं वे आये हुए हैं। इसमें नुक्कड नाटक, कठपुतली, संगीत व पर्चो का प्रयोग जन जागृति के लिए किया जा रहा हैं। ये जनता की शिकायत दर्ज करने के साथ उनके निवारण में भी सहयोग कर रहे हैं। जालोर में 10 दिसम्बर को लोगों ने इसमें 100 शिकायतें दर्ज करवायी हैं।

बैठक में नरेगा, राशनकार्ड, पेंशन, ई-मित्रा, शिक्षा, श्रम कल्याण, सामाजिक सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों पर जिला प्रशासन ने अपने द्वारा उठाये गये नवाचारों जिनसे जनता को सरलता से सेवाओं व योजनाओं का लाभ मिल सकें, संगठन को अवगत करवाया साथ ही प्रशान ने इन क्षेत्रों में संगठन के अनुभवों से फायदा उठाते हुए विभिन्न सुधार माॅडल रूप में नरेगा में गु्रप भुगतान इत्यादि को अमल में लाने के लिए भी संगठन को आश्वस्त किया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर आशाराम डूडी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जयनारायण द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भ्भिक) सैय्यद अली सैय्यद, नरेगा के अधिशाषी अभियन्ता हरिकृष्ण, जालोर विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

---000---

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें