शनिवार, 19 दिसंबर 2015

मुंबई.21 साल की युवती से दुष्कर्म कर जिंदा जलाया



मुंबई.21 साल की युवती से दुष्कर्म कर जिंदा जलाया


महाराष्ट्र के मालवानी से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर आई है। 21 साल की एक लड़की को अज्ञात शख्स ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना शुक्रवार की है।

बुरी तरह जलने के बाद शनिवार को लड़की की मौत हो गई। पुलिस को शक है कि लड़की को आगे के हवाले करने से पहले आरोपी ने उसके साथ रेप किया। मालवानी पुलिस के मुताबिक, लड़की मदद की गुहार लगाते हुए आग से लिपटी हुई घर से बाहर निकली। उसकी एक पड़ोसी महिला ने दरवाजा खोला तो देखा कि लड़की आग के हवाले है।

रेप का केस दर्ज

महिला ने आग बुझाने की कोशिश की और उसको शताब्दी हॉस्पिटल लेकर गई। हॉस्पिटल में पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि एक दाढ़ी वाले शख्स ने उसे आग के हवाले किया।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां एक डस्टबिन में इस्तेमाल किया हुआ कंडोम मिला। इस वजह से पुलिस को शक है कि आरोपी ने आग लगाने से पहले लड़की के साथ रेप किया। इस मामले में रेप का केस दर्ज कर लिया गया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, लड़की के घर में उसके माता-पिता और तीन भाई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें