शनिवार, 12 दिसंबर 2015

वॉशिंगटन।13 अश्वेत महिलाओं के रेपिस्ट पुलिस अफसर को 263 साल की सजा


वॉशिंगटन।13 अश्वेत महिलाओं के रेपिस्ट पुलिस अफसर को 263 साल की सजा


अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक पुलिस अफसर को रेप के जुर्म में 263 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दरअसल इस पुलिस अफसर पर ड्यूटी के दौरान 13 अश्वेत महिलाओं के साथ रेप का आरोप साबित हुआ है।

29 साल के पुलिस अफसर डेनियल होल्टक्लॉ को रात में पैट्रोलिंग के दौरान 13 महिलाओं के सेक्शुअल असॉल्ट का दोषी पाया गया। पीड़ितों में टीनेजर से लेकर अधेड़ उम्र की महिलाएं तक शामिल थीं।

इस केस का ट्रायल इसी साल दो नवंबर से शुरू हुआ था। 13 में से आठ महिलाओं ने कोर्ट में डेनियल के खिलाफ गवाही दी। उसके खिलाफ रेप, सेक्शुअल असॉल्ट, जबरन ओरल सेक्स के 18 आरोप साबित हुए।

जबकि 18 अन्य आरोप खारिज कर दिए गए। कोर्ट में आठ पुरुषों और चार महिलाओं की ज्यूरी ने चार दिन की जिरह के बाद डेनियल को 263 साल की सजा सुनाई। ज्यूरी का फैसला सुनने के बाद डेनियल फूट-फूटकर रोने लगा। गुरुवार को उसका 29वां जन्मदिन था।

कोर्ट का फैसला आते ही उसे पुलिस रिमांड पर ले लिया गया। जनवरी में उसे जेल भेजा जाएगा। फैसला आने के बाद सबसे कम उम्र की पीड़ित की मां ने जमकर तालियां बजाईं। कोर्ट में मौजूद पीड़िताओं में वह अधेड़ उम्र की महिला भी मौजूद थी, जिसके केस दर्ज कराने के बाद जांच शुरू हुई थी।

ओक्लाहोमा पुलिस डिपार्टमेंट ने डेनियल के केस पर आए फैसले का स्वागत किया है। स्पोक्सपर्सन बिल सिटी ने कहा, ये मामला काफी लंबा और मुश्किल था। हमें अपने डिटेक्टिव्स और लोकल प्रॉसिक्यूटर पर गर्व है। यह केस पुलिस डिपार्टमेंट के लिए बीते दशकों में सबसे बुरा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें